कोलकाता पुलिस पर पथराव के आरोप में 5 गिरफ्तार

  • Jan 22, 2022
Khabar East:5-arrested-for-stone-pelting-on-Kolkata-Police
कोलकाता,22 जनवरीः

 कोलकाता पुलिस पर पथराव के आरोप में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात महानगर के प्रिंस अनवर शाह रोड में दो गुटों के बीच हो रही हिंसक झड़प को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस के जवान पहुंचे थे। इस घटना के दौरान कोलकाता पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया गया था। उसके बाद शुक्रवार सुबह बड़ाबाजार के बस्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे प्रिंस अनवर शाह रोड में बड़ाबाजार बस्ती इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हो रहे थे। ताबड़तोड़ ईंट पत्थर तथा कोक की बोतल फेंकी जा रही थी। लोगों को अपने-अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेने पड़े थे। मौके पर जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें भी चारों ओर से घेरकर पथराव किया गया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: