ओडिशा में 8845 मिले संक्रमित, 07 की मौत, एक्टिव केस 88150 पहुंचा

  • Jan 22, 2022
Khabar East:8845-found-infected-in-Odisha-07-died-active-cases-reached-88150
भुवनेश्वर,22 जनवरी:

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8845 नये केस सामने आए हैं। नये केस में से 927 बच्चे, जो 18 साल के या 18 साल से कम वर्ष के हैं। नए केस सामने आने के बाद कुल मामला बढ़कर 1196140 हो गया है। फिलहाल राज्य में 88150 सक्रिय मामले हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में 10390 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही कोरोना से 07 लोगों की मैत हुई है।

राज्य में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में से 5128 विभिन्न संगरोध केंद्रों से पाए गए हैं और बाकी 3717 स्थानीय मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

कोरोना रिपोर्ट में सबसे ज्यादा खुर्धा जिले में 2528 केस पाए गए हैं। इसी तरह कटक से 628 अंगुल से 160,बालेश्वर से 290, बरगढ़ से 141, भद्रक से 117, बलांगीर से 232, बौद्ध से 93, देवगढ़ से 55, ढेंकानाल से 100, गजपती से 92, गंजाम से 53, जगतसिंहपुर से 180, जाजपुर 209, झारसुगुड़ा से 144, कलाहांड़ी से 239, कंधमाल से 109, केंद्रापड़ा से 92, केंदुझर से 110, कोरापुट से 203, मलकानगिरी से 50, मयुरभंज से 152, नवरंगपुर से 187, नयागढ़ से 194, नुआपड़ा से 205, पुरी से 165, रायगड़ा से 221, संबलपुर से 181, सोनपुर से 207 और सुंदरगढ़ से 1001। इसी तरह स्टेट पूल से 507 मरीजों की पहचान की गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: