आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

  • Dec 02, 2025
Khabar East:A-young-man-was-shot-dead-in-a-dispute
रांची,02 दिसंबरः

रांची के सीटीओ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात रांची के सीटीओ की है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा आपसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद धुर्वा थाने की टीम मामले की जांच में जुट गई है। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्ती में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में अरसद अंसारी (25) नामक युवक की मौत हो गई। आरोपी ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर अरसद अंसारी और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तौसीफ ने अरसद पर गोली चला दी। गोली लगते ही अरसद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सीठियो बस्ती और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि आरोपी तौसीफ अंसारी और मृतक दोनों एक ही बस्ती में रहते हैं। पुलिस मुख्य आरोपी तौसीफ सहित अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 रांची के हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: