एक मार्च को कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह, सीएए के प्रति लोगों को करेंगे जागरुक

  • Feb 16, 2020
Khabar East:Amit-Shah-coming-to-Kolkata-on-March-1-to-make-people-aware-of-CAA
कोलकाता,16 फरवरीः

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शुरू से ही पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच एक मार्च को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को ही प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने अमित शाह के कोलकाता आने की जानकारी दी थी। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा था कि सीएए के प्रति लोगों को जागरुक करने के लक्ष्य से अमित शाह राज्य में आएंगे। इस दौरान वह नागरिकता संशोधन कानून विषय पर एक सभा कर सकते हैं। इतना ही नहीं सीएए के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वह लोगों के दरवाजे तक भी जा सकते हैं।बीजेपी का मानना है कि सीएए को लेकर लोगों में गलत फहमी फैलाई जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने सीएए का विरोध करने वाले लोगों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग बोल रहे हैं कागज नहीं दिखाएंगे वे इतना तो जरूर समझ लें कि उनके लिए यह ठीक नहीं होगा। कागज नहीं दिखाने पर नागरिकता मिलेगी या नहीं संदेह ही है।

 उल्लेखनीय है कि इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता दौरे पर आए थें। ग़ृह मंत्री बनने के बाद उनका बंगाल का वह पहला दौरा था। अमित शाह राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 पर सेमिनार को संबोधित किया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: