अररिया संग्राम में लगेगा ऑक्सीजन का बड़ा प्लांट, हर दिन होगी 90 जंबो सिलिंडर की आपूर्ति

  • May 08, 2021
Khabar East:Aria-plant-will-supply-a-large-oxygen-plant-90-jumbo-cylinders-will-be-supplied-every-day
मधुबनी,08 मईः

जिले में अब ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं रहेगी। जिले के विभिन्न अस्पतालों में अब हर दिन 90 जंबो सिलिंडर की आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार हो सकेगी। इस दिशा में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बड़ी पहल की है। उन्होंने मधुबनी जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में हाइवे के किनारे स्थित मुरली भेदी झा ट्रॉमा सेंटर में एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल शुरू की है। इसके लिए उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से राशि निर्गत की है। इस प्लांट को स्थापित करने में 60 से 65 लाख रुपये खर्च होंगे। यह राशि मंत्री संजय झा के कोष से दी जायेगी। उन्होंने रामपट्टी और झंझारपुर में स्थित कोविड केयर सेंटर को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए उपकरण दिये हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: