मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच दिवसीय मेक इन ओडिशा कान्क्लेव का उद्घाटन रविवार को शाम में किया। इस दौरान पटनायक ने मेक इन ओडिशा कन्क्लेव में आए सभी उधमियों ओडिशा में निवेश करने का आग्रह किया।
पटनायक ने विस्तृत रुप में कहा कि मेक इन ओडिशा के दूसरे संस्करण में शामिल सभी उधमियों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षो में जो उधोग ओडिशा में स्थापित हुए हैं और ओडिशा का विकास कर रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि स्किल्ड वर्कफोर्स में ओडिशा का काफी योगदान है। वह इस कॉन्क्लेव को उन युवाओं को समर्पित करते हैं। पटनायक ने कहा कि ओडिशा देश के खाद्य सुरक्षा के मामले में प्रमुख भूमिका का निर्वाह कर रहा है। इस तरह ओडिशा ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में, स्मार्ट सिटी अभियान, गरीबी उन्मूलन आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उद्घाटन समारोह में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित थे।