बिहार में छठ महापर्व पर सीएम नीतीश कुमार के घर पर उल्लास देखा गया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के घर पर सन्नाटा का माहौल पाया गया। हालांकि कई सालो के बाद के एक बार फिर से छठ पर्व खुशी लौटने वाली थी लेकिन सन्नाटा पसरा रहा है।
विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिजनों ने उनके सरकारी आवास पर छठ पर्व धूमधाम से किया। इस साल 2016 से नहीं हो रहे राबड़ी देवी के छठ का भी इंतजार था, क्योंकि बीते साल उन्होंने घर में बहू आने के बाद छठ करने की घोषणा की थी। बेटे तेज प्रताप के विवाह के बाद घर में बहू आई, लेकिन छठ के पहले ही तलाक का लफड़ा फंस गया है। इस मुद्दे पर परिवार के विरोध से नाराज तेज प्रताप घर छोड़कर तीर्थों में भटक रहे हैं। इससे परेशान राबड़ी देवी ने दोनों बेटों के घर में रहने पर ही छठ करने की घोषणा करते हुए छठ नहीं किया।