मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Jun 27, 2022
Khabar East:Chief-husband-shot-dead-police-engaged-in-investigation
शिवहर,27 जून:

खबर शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत की है, जहां रामवन गांव की रहने वाली मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय को अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने सोमवार सुबह रामवन गांव में उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मुखिया पति को तीन गोली लगी है। घटना के बाद मुखिया पति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी हालत में उन्हें मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था।

घटना को लेकर एसपी अनंत कुमार राय ने कहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। घटना में शामिल अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: