कांग्रेस भारत विभाजन की है गुनाहगारः सुशील मोदी

  • Aug 15, 2018
Khabar East:Congress-is-part-of-Indias-partition-Sushil-Modi
पटना, 15 अगस्तः

कांग्रेस भारत विभाजन की गुनाहगार है। डॉ राम मनोहर लोहिया के द्वारा लिखी गई पुस्तक भारत विभाजन में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और ब्रिटिश सरकार गुनाहगार ठहराया गया है। वहीं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक अखंड भारत की कल्पना करती है। मंगलवार को विद्यापति भवन में मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति द्वारा आयोजित अखंड भारत दिवस को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त बाते कही है। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बस से लाहौर की यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर उनके परिजन को जन्मदिन की बधाई देने गए। भारत ने पाकिस्तान से बात का रास्ता खोल रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युद्ध कर भारत का एकीकरण नहीं करना चाहती। यूरोपियन संघ की एक विचारधारा कायम करना चाहती है। वियतनाम, कोरिया, जर्मनी अपनी संस्कृति और विचारधार के बल पर एक हो सकते हैं तो भारत एक क्यों नहीं हो सकता। आजादी के बाद पाकिस्तान की सरकार सेना की मर्जी पर चलती है। भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक कर देने का काम किया है। साथ ही बातचीत का रास्ता खोल रखा है, ताकि भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक राम कुमार ने अखंड भारत की परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा, विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, मृत्युंजय झा, मेयर सीता साहू आदि ने भी विचार रखें।

 

 

 

Author Image

Khabar East