दो नाबालिगों का पेड़ से लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

  • Nov 17, 2019
Khabar East:Dead-body-of-two-minors-found-hanging-from-tree-fear-of-suicide-in-love-affair
कोरापुट,17 नवंबरः

कोरापुट जिले के बोरिगम्मा पुलिस थाना अंतर्गत कुंद्रागुड़ा गांव के पास रविवार को काजू मिल के पीछे पेड़ से लटका हुआ दो नाबालिगों का शव बरामद किया गया है। इनमें  एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों ही नबालिग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों नाबालिग मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान कुंद्रागुड़ा गांव के रघुनाथ गौड़ (17) और लक्ष्मी गौड़ (15) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शवों को देखा। इसके बाद उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। रघुनाथ के परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह कल रात खाना खाने के बाद बाहर चला गया। रातभर वापस नहीं लौटा। इसकी खबर सूचना मिलते हुई स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

  फिलहाल पुलिस को नाबालिगों की मौत के पीछे का कारणों पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेम संबंधों में थे। हो सकता है कि युवा प्रेमी अपने परिवारों के विरोध के बाद यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हों। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: