छठव्रतियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य

  • Nov 14, 2018
Khabar East:Devotees-offer-prayers-to-rising-sun
रांची, 14 नवम्बर:

महापर्व छठ आस्था के साथ राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में मनाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास छठ महापर्व में जमशेदपुर के सुर्य मंदिर में शामिल हुएसाथ ही सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि सूर्य देव अपनी असीम ऊर्जा से आप सबके जीवन को प्रकाशवान एवं ऊर्जावान बनाएं, यही कामना करता हूं। इससे पहले सुबह सीएम ने छठ पर सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की और शहर के तमाम छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। रांची में घाटों पर छठ के भक्ति गीत गूंजते रहे। प्रशासन के अधिकारी भी पूरे पर्व को बिना किसी बाधा के पूर्ण करने में जुटे रहे। इससे पहले उपायुक्त राय महिमापत रे, एसडीओ गरिमा सिंह, एसएसपी अनीश गुप्ता सहित छठ पूजा समिति के सदस्यों ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। धुर्वा डैम बड़ा तालाब नक्षत्र वन रॉक गार्डन स्थित घाटों का निरीक्षण किया गया। 

Author Image

  • Tags: