बिहार में नीच शब्द पर सियासत, सुशील मोदी ने लिया कुशवाहा से किनारा

  • Nov 13, 2018
Khabar East:Dirty-politics-in-Bihar-Kushwaha-become-alone
पटना, 13 नवम्बर:

बिहार में नीच शब्द का इस्तेमाल करने में सियासत गरमाया चुकी है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से अकेला पड़ते दिख रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने लिए 'नीच' शब्‍द के प्रयोग के आरोप के बाद राजग में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष चिराग पासवान के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी कुशवाहा से किनारा कर लिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: