बिहार में इंडिगो की 14 उड़ानें रद्द, पटना से दिल्ली-बेंगलुरु की फ्लाइट कैंसिल

  • Dec 07, 2025
Khabar East:Fourteen-IndiGo-flights-cancelled-in-Bihar-including-flights-from-Patna-to-Delhi-and-Bengaluru
पटना,07 दिसंबरः

इंडिगो एयरलाइंस के कारण यात्रियों को लगातार छठे दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी पटना एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की अधिकांश विमान का परिचालन रद्द कर दिया गया है। पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली आज 16 फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। 16 फ्लाइट हुई कैंसिल: आज राजधानी पटना से 16 फ्लाइट कैंसिल हुआ है। जिसमें 14 इंडिगो एयरलाइंस का और दो फ्लाइट स्पाइसजेट का है। इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक आज राजधानी पटना से उड़ने वाली सभी विमान को रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण उड़ान यातायात पर असर पड़ रहा है। इंडिगो की कैंसिल फ्लाइट्स में 6E 6387, 6E 713, 6E 6348, 6E 6903, 6E 921, 6E 2043, 6E 925, 6E 2524, 6E 653, 6E 895, 6E 6451, 6E 5008, 6E 6256, 6E 6334 शामिल है। पांचवें दिन भी था परिचालन पर असर: आज स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं - SG-729 (पटना-दिल्ली), SG-532 (पटना-बेंगलुरु)।

 वहीं इंडिगो एयरलाइंस के परिचालन में आ रही दिक्कत के कारण पांचवें दिन भी पूरे देश से लगभग 800 फ्लाइट कैंसिल किए गए। 6 दिसंबर को राजधानी पटना से 11 फ्लाइट रद्द कर दिया गया था।बीते कल राजधानी पटना से 11 फ्लाइट को कैंसिल किया गया था। उसमें 6E 713, 6E 6348, 6E 921, 6E 6917, 6E 2524, 6E 653, 6E 895, 6E 915, 6E 6256, 6E 6334, 6E 678 शामिल है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: