घी विक्रेता को बकाया पैसा मांगना पड़ा महंगा, दबंगों ने जमकर की पिटाई

  • Nov 17, 2019
Khabar East:Ghee-seller-had-to-ask-for-outstanding-money-the-bullies-beat-him-fiercely
पटना,17 नवंबरः

बिहार के बाढ़  जिले में रविवार को घी विक्रेता को बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ गया। बकाया पैसा मांगने गए घी विक्रेता की दबंगों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने उसके परिवार के लोगों की भी पिटाई की जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर का है। घटना की पुष्टि करते हुए मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि दबंगों ने महिलाओं की भी पिटाई की है। सभी पीड़ितों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना पर एएसपी लिपी सिंह काफी सख्त दिखीं। उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभावी करवाई का निर्देश दिया हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: