प्यार में मिला धोखा, तो प्रेमिका पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान

  • Dec 07, 2019
Khabar East:Got-cheated-in-love-then-stabbed-girlfriend-with-sharp-edged-weapon
कोरबा,07 दिसंबरः

दिनदहाड़े प्रेमिका के चेहरे पर धारदार हथियार (हसिया) से प्रेमी ने कई बार ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। वो तो उसे जान से ही मार देता, यदि सही समय पर इलाके के लोग उसे बचाने नहीं पहुंचते। जिस वक्त आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया उस वक्त वह घर में अकेली थी। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती की है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस और 112 की टीम दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल पहले भी जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक इंद्रपाल और महिला नंदनी दोनों शादीशुदा है। महिला मुंगेली की रहने वाली है और बुधवारी बस्ती में दोनों अलग-अलग किराए के मकान में रहते थे। इन दोनों के बीच आपसी संबंध था। दोनों के बीच बात बिगड़ी और युवक ने महिला के चेहरे पर हसिया से वार कर लहूलुहान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह दूध बांट रहा था इस दौरान युवती की चीख पुकार उसे सुनाई पड़ी और जब वह घर के आंगन में पहुंचा तो खून से लथपथ थी। नंदनी और हमला करने वाले इंद्रपाल एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। तब जा कर लोगों की भीड़ लग गई। धारदार हथियार के वार से महिला के चेहरे में 200 से अधिक टांके लगे है। फिर भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: