जो अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते तो उन्हें बेंत से मारिए, मैं आपके साथः गिरिराज सिंह

  • Mar 07, 2021
Khabar East:If-officers-do-not-listen-to-you-then-kill-them-with-cane-I-am-with-you-Giriraj-Singh
बेगूसराय,07 मार्चः

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में विवादित बयान दिया। उन्होंने कृषक प्रशिक्षण समारोह में कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी किसानों की बात व शिकायतें नहीं सुनते हैं उन्हें बेंत से मारिए। हम उनसे न तो नाजायज काम करने को कहते हैं और न ही हम उनके नाजायज काम बर्दाश्त करेंगे। किसी अधिकारी ने नाजायज काम का नंगा नृत्य किया तो उसे सहन नहीं करेंगे। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।  कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री सिंह मंच पर बैठे थे तभी श्रोताओं में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अधिकारियों द्वारा कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की। सिंह को कुछ लोगों ने शिकायतें भी सौंपी।

 अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। सिंह ने कहा, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: