एकतरफा प्यार में युवक ने की नौंवी क्लास की छात्रा की गोली मारकर हत्या

  • Nov 30, 2021
Khabar East:In-unrequited-love-a-young-man-shot-and-killed-a-ninth-class-student
गढ़वा,30 नवंबरः

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक तरफा प्यार में युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी उम्र सहज 15 साल थी और वो करीवाडीह हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मामला खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव का है। छात्रा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर बैठे इंताज अंसारी ने उसका रास्ता रोक लिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो वो छात्रा के साथ उलझ गया। यह देखकर छात्रा के सहेलियां वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। छात्रा के विरोध करने से युवक आगबबूला हो गया। उसने पहले उस पर चाकू से वार किया। जिससे लड़की का हाथ कट गया। इस दौरान छात्रा अपने बचाव के लिए संघर्ष कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने देसी कट्‌टे निकाला और उसकी छाती पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक हथियार लड़की के ऊपर ही फेंक कर फरार हो गया। बीच बचाव के लिए दौड़ी पास की महिला पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू लगा नहीं। आरोपी ने उस महिला को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को कुछ भी बताया तो वह उसे नहीं छोड़ेगा। उसके पूरे परिवार को भी मार देगा ।

Author Image

Khabar East

  • Tags: