दुनिया को डराने वाला नहीं बल्कि विश्व गुरु बनेगा भारतः राजनाथ सिंह

  • Feb 09, 2019
Khabar East:India-will-not-be-intimidating-but-will-become-world-guru-India-Rajnath-Singh
पटना,09 फरवरीः

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एकदिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शनिवार दोपहर पटना पहुंचने के बाद उन्होंने अधिवेशन भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित किया। केंद्र सरकार के कामों की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत को लेकर दुनियाभर में लोगों की धारणा बदल गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीयत और ईमान पर कोई शक नहीं कर सकता है। अब अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत के बारे में लोगों की धारणा बदल चुकी है। भारत चार साल पहले दुनिया के देशों में नवें स्थान पर था और आज पांचवे स्थान पर है। भारत दस सालों में दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल होगा. राजनाथ ने कहा कि हम भारत को दुनिया को डराने वाला देश नहीं बनाना चाहते, हम भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि पीएम ने करिश्माई काम किया है। आज 99 प्रतिशत लोगों के बैंक अकाउंट हैं। बैंक सिर्फ पूंजीपतियों के लिये नहीं है। टूटा मन देश को महान नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए बीजेपी घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी करेगी और हम लोगों की अपेक्षा के अनुरूप संकल्प पत्र तैयार करेंगे। साथ ही संकल्प पत्र की हर बात को पूरा करेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राफेल पर रक्षा मंत्री ने संसद में बिंदुवार जवाब दे दिए हैं और राहुल गांधी एक के बाद एक झूठे आरोप लगा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसके लिए पैसा कमाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनके आरोप में कोई सत्यता नहीं है, रक्षा मंत्री ने इसपर बिंदुवार जवाब दे दिए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: