शिक्षा के अभाव में पिछड़ेपन का दंश झेल रहा झारखंडः हेमंत सोरेन

  • Nov 17, 2021
Khabar East:Jharkhand-is-facing-the-brunt-of-backwardness-due-to-lack-of-education-Hemant-Soren
रांची,11 नवंबरः

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज शिक्षा के अभाव में झारखंड पिछड़ापन का दंश झेल रहा है। लेकिन आज राज्य में शिक्षा के जो स्तर है तो 50 प्रतिशत से अधिक योगदान मिशन का रहा है। मुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को रांची में गोस्सनर कॉलेज के 50वां स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन स्कूल और कॉलेज में अनुशासन और सम्मान के साथ शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड का पिछड़ापन सिर्फ शिक्षा का दंश झेल रहा है। लेकिन राज्य में बेहतर शिक्षा हेतु सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखण्ड पिछले डेढ़ वर्ष से संक्रमण में फंसा रहा। अब समय सामान्य हो रहा है। इससे शिक्षा भी प्रभावित हुआ। ऑनलाइन क्लास का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ये बच्चों के लिए चुनौती लेकर खड़ा है। लेकिन झारखण्ड जैसे राज्य में इस महामारी के खिलाफ लड़ा वह सराहनीय है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: