ममता के अजमेर और पुष्कर दौरे पर लेफ्ट का तंज : पाप धो कर आना चाहिए था

  • Dec 07, 2022
Khabar East:Lefts-taunt-on-Mamtas-visit-to-Ajmer-and-Pushkar-Sins-should-have-been-washed-away
कोलकाता, 07 दिसंबरः

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। मंगलवार को समय निकालकर उन्होंने राजस्थान का एकदिवसीय दौरा किया जहां अजमेर शरीफ में उन्होंने चादर चढ़ाई और पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा के मंदिर में दर्शन और पूजन किया है। उनके इस आध्यात्मिक दौरे पर वाममोर्चा ने तंज कसा है। वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बोस ने बुधवार सुबह कहा है कि ममता बनर्जी अजमेर शरीफ गईं, अच्छी बात है। उन्होंने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में भी पूजा पाठ की इसमें भी कोई समस्या नहीं। लेकिन नियम है कि जो लोग वहां जाते हैं वहां अपना पाप धोने के लिए सरोवर में स्नान भी करते हैं। ममता बनर्जी को भी वहां सरोवर में स्नान कर अपना पाप धो लेना चाहिए था।

 उल्लेखनीय है कि 24 सालों बाद ममता मंगलवार को राजस्थान पहुंची थीं। यहां अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत करने के बाद उन्होंने मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूलों का नजराना भी पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर गई थीं जहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: