हाथी पर सवार होकर पुल का शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री

  • Dec 06, 2018
Khabar East:Minister-arrives-at-the-elephant-to-make-a-bridge
रांची,06 दिसंबरः

देवघर के सारठ में पतरो नदी पर जिले के सबसे बड़े पुल का शिलान्यास कृषि मंत्री रणधीर सिंह के हाथों हुआ। खास बात यह रही कि पुल के शिलान्यास के लिए मंत्री जी हाथी पर सवार होकर पहुंचे थे। बैंड-बाजे, हाथी की सवारी और पीछे-पीछे स्थानीय लोगों का हुजूम, ऐसा लग रहा था मानो कोई विजयी जुलूस निकला हो। मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हाथी से लेकर सारी तैयारियां की थी। इसलिए उनके उत्साह को देखते हुए वे हाथी पर सवार होकर शिलान्यास स्थल पहुंचे। मंत्री के अनुसार यह देवघर जिला का सबसे लंबा पुल है, जिसका निर्माण पतरो नदी पर कुंडारो से जमुआ घाट के बीच होना है। लगभग 350 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर लगभग 11 करोड़ की लागत आएगी। पतरो नदी पर पुल की मांग आजादी के पहले से की जा रही है। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि होश संभालते ही पुल के लिए यहां के लोगों को संघर्ष करते देखा है। पुल नहीं होने से स्थानीय लोग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर मधुपुर और सारठ पहुंचे हैं। वर्षों के इंतजार के बाद पुल का शिलान्यास होते देख स्थानीय लोगों में खुशी थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: