ओडिया वैज्ञानिक ने देश के पहले कम्युनिकेश्न सैटेलाइट का किया आविष्कार

  • Oct 18, 2018
Khabar East:Odiya-Scientist-invented-indias-first-communication-satellite
ब्रह्मपुर, 18 अक्टूबरः

देश के पहले कम्युनिकेश्न सैटलाइट का आविष्कार किया गया है। इसका आविष्कार कोई अन्य क्षेत्र के वैज्ञानिक नहीं है, बल्कि ओडिशा के ही एक वैज्ञानिक ने आविष्कार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवम्बर महीने में ही इस सैटलाइट का प्रक्षेपण किया जाएगा। इसके जरिए प्राकृतिक आपदा के संबंध में जानकारी मिल पाएगी। यह हर दिन दो बार आसमान में रहने के दौरान समग्र भारत पर नजर रखेगा। ओडिशा राज्य के ब्रह्मपुर जिले के युवा वैज्ञानिक गुरूदत्त पंडा की इस कामयाबी के लिए आज पूरे ओडिशा को उन पर गर्व है।

भारत की पहली अंतरिक्ष और विज्ञान (स्पेस) कंपनी के द्वारा इस सैटलाइट का आविष्कार किया गया है। अमेरिका के स्पेस एक्स नाम के एक संस्था द्वारा नवम्बर महीने में इसका प्रक्षेपण किया जाएगा। ओडिया वैज्ञानिक गुरूदत्त के द्वारा निर्मित इस सैटलाइट के जरिए प्राकृतिक आपदा के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा सकेगी। साथ ही आपदा के वक्त लम्बी दूरी से भी वोकी टोकी के जरिए सूचना प्रदान करने में यह सैटलाइट मदद करेगी। इसकी लंबाई और चौड़ाई 10 सेंटीमीटर है। क्यूविक के मुताबिक इस सैटलाइट का जीवनकाल मात्र दो साल है। इसमें लगाए गए बैटरी जब तक काम करता रहेगा तब तक यह सैटलाइट भी काम करता रहेगा। यह सैटलाइट एफएम रेडिओ के जरिए वएस कम्यूनिकेश्न द्वारा बनाए गए लिनिअर ट्रांसफार्मर को भी अंतरिक्ष तक लेकर जाने में सक्षम रखती है। जो भारत को दिन में दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कराएगी।

युवा वैज्ञानिक गुरुदत्त पंडा ब्रह्मपुर के अनंतनगर इलाके के डॉक्टर प्राणचंद पंडा और मनिषा दास के बेटे हैं। वह वर्तमान हैदराबाद के एक नीजि कंपनी में टेली कम्यूनिकेश्न इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पिता प्राणचंद एक रियाटर आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और उनकी माँ मनिषा एक शिक्षक हैं।  

Author Image

Khabar East