कलाहांडी में करंट की चपेट में आने से प्लस-2 छात्रा की मौत

  • Feb 20, 2020
Khabar East:Plus-II-girl-electrocuted-in-Kalahandi
भुवनेश्वर,20 फरवरीः

कलाहांडी जिले के मुखागुड़ा इंद्रावती सेक्टर -3 कॉलोनी में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक का नागेश्वर जानी है। वह प्लस-2 की छात्रा थी।

 यह हादसा उस वक्त हुआ जब लड़की किचन के अंदर खाना बना रही थी। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया जाया गया, जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: