कोरोना के बढ़ते केस के बीच रांची सदर अस्पताल कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित

  • Apr 11, 2021
Khabar East:Ranchi-Sadar-Hospital-declared-Kovid-19-hospital-amid-Coronas-growing-case
रांची,11 अप्रैलः

अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सदर हॉस्पिटल को कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। राजधानी रांची में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पूरे हॉस्पिटल परिसर को कोविड सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है। रांची डीसी छवि रंजन ने रविवार को सदर हॉस्पिटल परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह जानकारी दी। सदर हॉस्पिटल में कुल 360 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 60 आईसीयू  तैयार रखा गया है। जहां कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सदर हॉस्पिटल में जल्द ही और बेड बढ़ाए जाएंगे।

 डीसी छवि रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए और बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिविल सर्जन को इस संदर्भ में विशेष निर्देश दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: