स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: अनावरण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को निमंत्रण

  • Oct 22, 2018
Khabar East:Statue-of-Unity-Invitation-to-CM-and-Governor-for-Unveiling-Program
रांची,22 अक्टूबरः

31 अक्टूबर को गुजरात के भरूच में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण होना है। इसको लेकर झारखंड दौरे पर आये गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। गुजरात सरकार के मंत्री कौशिक भाई पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री रघुवर दास को आमंत्रण पत्र देकर उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। सीएम से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रण पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में गुजरात सरकार के कई अधिकारी और राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी भी शामिल थे। इस दौरान मंत्री कौशिक भाई पटेल ने कहा कि इस प्रतिमा के माध्यम से विश्व को सरदार पटेल का संदेश जाएगा। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने भी इसे अद्भुत बताते हुए कहा कि संसार का सबसे ऊंचा स्टैच्यू बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री ने अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण करने वाले हैं। 182 मीटर ऊंची यह विशाल प्रतिमा देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की याद में बनाई गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: