दो दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी को ओडिशा आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

  • Feb 16, 2020
Khabar East:Union-Home-Minister-Amit-Shah-will-visit-Odisha-on-February-28-and-29
भुवनेश्वर,16 फरवरीः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आ रहे हैं। वह 28 और 29 फरवरी को ओडिशा जाएंगे। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अमित शाह 28 फरवरी को भुवनेश्वर में पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वे एक रैली को संबोधित करेंगे। ओडिशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने रविवार को कहा कि शाह 29 फरवरी को पुरी के जगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर दर्शन करने जाएंगे।

 उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पेट्रोलियम,प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छह जनवरी को सीएए के समर्थन में कटक में निकाली गई पदयात्रा में हिस्सा लिया था। बता दें कि इससे पहले  पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए अमित शाह की भुवनेश्वर यात्रा दो बार स्थगित हो चुकी है।

 इसके अलावा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से पूर्वी ज़ोनल काउंसिल की बैठक में भाग लेने की संभावना है।

पांचों जोनल काउंसिल 1957 में राज्यों के पुन: संगठन अधिनियम 1956 की धारा 15-22 के तहत स्थापित किए गए थे।

 प्रावधान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री इन पांच जोनल काउंसिलों में से प्रत्येक के अध्यक्ष और मेजबान राज्य के मुख्य मंत्री (हर साल नियमित रूप से चुने जाने वाले) उपाध्यक्ष होते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: