वैशाली से पटना तक 23 जनवरी को शौर्य यात्रा निकालेंगे उपेंद्र कुशवाहा

  • Jan 21, 2022
Khabar East:Upendra-Kushwaha-will-take-out-Shaurya-Yatra-from-Vaishali-to-Patna-on-January-23
पटना,21 जनवरीः

सम्राट अशोक का औरंगजेब से तुलना करने को लेकर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इतने आहत हैं कि इसको लेकर यात्रा करने वाले हैं। 23 जनवरी को उपेंद्र कुशवाहा वैशाली से यात्रा शुरू करेंगे, जो पटना आएगी। इस यात्रा का नाम शौर्य यात्रा रखा गया है। यह यात्रा सम्राट अशोक के सम्मान का प्रतीक वैशाली स्थित शांति स्तूप से 23 जनवरी को 11 बजे से शुरू होगी और उसी दिन शाम को पटना के कुम्हरार स्मारक स्थल पहुंचकर समाप्त होगी। महात्मा समता फूले परिषद के तरफ से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया गया है कि जिस लेखक दया प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। लेखक द्वारा लिखित सम्राट अशोक से संबंधित पुस्तक पर प्रतिबंध लगाई जाए साथ ही उनके तमाम पुरस्कार भी वापस लिए जाएं। पिछले दिनों लेखक दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से कर दी थी। दया प्रकाश सिन्हा भाजपा से संबंधित रहे हैं। इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी नेताओं में तीखी बयानबाजी का दौर चला।

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पटना के कोतवाली थाना में दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उपेंद्र कुशवाहा लगातार दया प्रकाश सिन्हा के पुरस्कारों की वापसी की मांग कर रहे हैं। कह रहे हैं कि केंद्र सरकार इनके पुरस्कारों को वापस लें। साथ ही पुस्तक पर प्रतिबंध भी लगाए और उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: