दूसरे चरण की 20 में से 18 सीटों पर मतदान खत्म, तीन बजे तक हुआ 59.27 प्रतिशत मतदान

  • Dec 07, 2019
Khabar East:Voting-ended-in-18-out-of-20-seats-in-second-phase-5927-percent-voting-till-3-pm
रांची,07 दिसंबरः

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 में से 18 सीटों पर तीन बजे मतदान खत्म हो गया। हालाकि दो सीटों जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। तीन बजे तक 59.27 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। गुमला के बघनी गांव में सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रभावित करने के लिए कुछ उपद्रवी बूथ के पास जुट रहे थे। चाईबासा के कोरिया में देर रात नक्सलियों ने बम ब्लास्ट किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मोर्टार दागा। दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 29 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, मतदाताओं की संख्या 48,25,038 है। 2014 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। आज बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा सीटों पर वोटिंग हुई है। मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण के चुनाव से जुड़ी हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: