खाद्य आपूर्ति मंत्री का प्रधान ने दिया जवाब, कहा बाढ़ प्रभावित इलाकों में एलपीजी उपभोक्ताओँ की तेजी से गई है मदद

  • Oct 23, 2018
Khabar East:pradhan-given-answer-to-Food-Supply-minister-said-LPG-consumers-have-gone-faster-in-flood-affected-areas
भुवनेश्वर, 23 अक्टूबरः

ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली और उसके प्रभाव से होने वाली लगातार बारिश व बाढ़ से प्रभावित गजपति, रायगढ़ा और गंजाम जिले के एलपीजीप उपभोक्ताओँ को तुरंत गैस मुहैया करवाने के लिए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा भारतीय तेल निगम ने कदम उठाया है। राज्य के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री सूर्य नारायण पात्र के द्वारा लिखे गए पत्र के जवाब में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उक्त बाते कही है। पात्र ने तितली और बाढ़ प्रभावित जिलों में एलपीजी उपभोक्ताओं की सहायत के लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। जिसका जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 14 अक्टूबर को चक्रवात और बाढ़ प्रभावितों इलाकों में आम जनता के लिए तेल कंपनियों ने सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही इस आपदा से सिलेंडर गुम होने वाले बीपीएल परिवारों को 200 रूपये और एपीएल परिवारों को सिलेंडर की तैयारी कीमत 1200 रूपये की सहायता देने की घोषणा की जा चुकी है।

इसके अलावा प्रधान ने कहा कि जिन गैस उपभोक्ताओँ के कागजात नष्ट हो चुके हैं उन्हें दोबारा कागजात देने की व्यवस्था के लिए तेल कंपनियों ने विशेष कैंप लगाया है।

उन्होंने कहा कि 18 अक्टूर को तितली प्रभावित गंजाम और गजपति जिले का उन्होंने खुद दौरा किया था। वहां तेल कंपनी लोगों को गैस मुहैया करवाने के काम में जुटे हुए हैं।

प्रधान ने कहा कि इससे पहले केरल, तामीलनाडू, जम्मू-कश्मीर आदी राज्यों में बाढ़ के समय लोगों को एलपीजी गैस मुहैया करवाने के लिए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद की गई थी। जिसको देखते हुए लोगों ने मंत्रालय की खुब प्रशंसा की थी।

Author Image

Khabar East