ओडिशा में कोरोनाके 495 नये मरीज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,601 हुई

  • Jul 04, 2020
Khabar East:495-new-Covid-ves-detected-Odisha-tally-surges-to-8601
भुवनेश्वर,04 जुलाईः

 ओडिशा में पिछले 24 घंटे राज्य के 24 जिलों से कोरोना के 495 मरीज पाए गए हैं। इशके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या सबढ़कर 8,601 हो गई है। सूचना व जनसंपर्क विभाग ने शनिवार की सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कोरोना के 495 नये मामलो में 355 क्वारेंटाइन सेंटर में थे जबकि 140 स्थानी मरीजो के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

इनमें सबसे अधिक गंजाम में 216 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके बाद खुर्दा में 50, सुंदरगढ़ में 36, मयूरभंज में 28, अंगुल में 24, पुरी में 18, बालेश्वर और कटक में 13-13 , भद्रक और जगतसिंहपुर में 12-12 , केंद्रपाड़ा और नवरंगपुर में 11-11, झारसुगुड़ा और कंधमाल में आठ-आठ पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके बाद संबलपुर में छह, केंदुझर, कोरापुट और मलकानगिरी में पांच-पांच, बरगढ़ और सोनपुर में दो-दो और ढेंकानाल, जाजपुर व नयागढ़ में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस अवधि के दौरान राज्य में और 203 संक्रमित मरीज स्वस्थ होने के बाद अब यह आंकड़ा बढ़कर 5,705 हो गया है।

 प्रदेश में इस समय 2,853 कोरोना के ऐक्टिव मरीज हैं। जिनका प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: