राम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई 16 करोड़ की राशि का हुआ घोटाले में उपयोग

  • Jun 14, 2021
Khabar East:Amount-of-16-crores-collected-from-Chhattisgarh-was-used-in-the-scam-for-the-construction-of-Ram-temple
रायपुर,14 जूनः

अयोध्या के श्रीराम मंदिर मामले में कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में 16 करोड़ का घोटाला सामने आया है। छत्तीसगढ़ से इकट्ठा की गई 16 करोड़ की राशि का घोटाले में उपयोग किया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं यहां तक मुख्यमंत्री ने भी मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवा लाख रुपए का दान दिया था। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं ने हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने का काम किया है। इधर घोटाले के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने धरना का ऐलान कर दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: