अरुण साहू के मंत्री रहते ‘परी’ हत्या की नहीं हो पाएगी निष्पक्ष जांचः संबित पात्रा

  • Dec 05, 2020
Khabar East:Arun-Sahoo-must-go-for-fair-probe-says-Sambit-Patra
भुवनेश्वर, 05 दिसंबर:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि ओडिशा सरकार के मंत्रिमंडल में जबतक अरुण साहू बतौर मंत्री रहेंगे तबतक पांच वर्षीय परी की हत्या जैसे संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। संबित पात्रा ने शनिवार की सुबह यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बातें कही। उन्होंने  कहा कि बीजद सरकार को चाहिए कि वह तुरंत अरुण साहू को मंत्रिमंडल से निष्कासित करे। अब उन्होंने मंत्री के रूप में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। जब तक वह एक मंत्री के रूप में रहते हैं तब तक इस हत्या मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। वह जांच प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।

 परी के माता-पिता सांत्वना देने के लिए नयागढ़ जिले के जादूपुर में परी के घर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद पात्रा ने कहा कि मैं उनसे एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि राज्य के निवासी के रूप में मिलने आया हूं। जब तक पारी और उसके माता-पिता को न्याय नहीं मिल जाता तबतक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। परी न केवल उनकी, बल्कि पूरे भारत की बेटी है और उसके न्याय की लड़ाई नयागढ़ की गलियों से लेकर दिल्ली तक पूर्ण न्याय मिलने तक लड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने नयागढ़ कलेक्टर कार्यालय के सामने परी के लिए न्याय मांगते हुए धरना भी दिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: