भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड का खुलासा

  • Sep 18, 2020
Khabar East:BJP-leader-Satish-Singh-murder-case-revealed
धनबाद,18 सितंबरः

 भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड के एक महीने होने को है। 19 अगस्त, 2020 को धनबाद शहर के मटकुरिया में दिनदहाड़े गोलियों से उड़ा दिया गया था। इस मामले की पुलिस जांच में अब विकास सिंह का नाम सामने आया हैपरंतु इस मामले का किंग पीन मृतक का साथी सतीश गुप्ता उर्फ गांधी और विकास सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटरों को बलियापुर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, एक मैगजीन, एक मोबाइल भी बरामद किया है। एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने आज पीसी कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सतीश सिंह की हत्या के मामले का किंग पीन विकास सिंह और सतीश गुप्ता उर्फ गांधी ही है, जिनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: