ओडिशा में 2019 के लिए तैयार हो रही भाजपा, बीजद को मात देने का संकल्प

  • Dec 13, 2018
Khabar East:BJP-set-tone-to-win-2019-polls
भुवनेश्वर, 13 दिसम्बर:

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच आगामी चुनाव के लिए अभी से सुगबुगाहट देखने को मिल रही है।

ओडिशा प्रदेश उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि मैं राज्यों में भाजपा की हार को स्वीकार करता हूं,  लेकिन आगामी ओडिशा के चुनाव के लिए हम जमीनी स्तर पर जुट गये हैं। केंद्रीय मंत्री, राज्य नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिया गया मिशन 120 को पूरा करना ही केवल लक्ष्य है।   

मोहंती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसम्बर को ओडिशा के खुर्दा जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हैं। मोदी जी सभा के दौरान ओडिशा की जनता से सीधा संवाद करेंगे।  19 सालों से ओडिशा की जनता को गुमराह करने वाली बीजद की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुनावी बिगुल बजाएंगे।

मोहंती ने विस्तर से कहा कि ओडिशा की जनता राज्य में भ्रष्टाचारी सरकार को त्याग कर राज्य का विकास चाहती है। ओडिशा के किसान दिन व दिन आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन कुर्सी प्रेमी बीजद की सरकार केवल सरकारी दफ्तरों से तमाशा देखती है। किसान विरोधी सरकार को राज्य से बाहर करने की आवश्यकता है। राज्य के पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी युवाओं को रोजगार की तलाश अन्य राज्य में भटकना पड़ा रहा है। सरकार द्वारा पंजीकृत बालिका गृह आश्रम में हमारी नाबालिग बेटियों का यौन शोषण किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों के साथ हम आगामी दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा निकालेंगे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव के नतीजे से ओडिशा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आगामी 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में अपनी सरकार बनाएगी। ओडिशा की जनता अबकी बार मोदी सरकार का नारा देती है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: