पुस्तकालयों के विकास के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित किए छह करोड़

  • Dec 08, 2018
Khabar East:Bengal-government-allocated-six-million-for-development-of-libraries
कोलकाता,08 दिसंबरः

महानगर समेत राज्यभर में मौजूद सरकारी पुस्तकालयों के विकास के लिए राज्य सरकार ने छह करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। राज्य पुस्तकालय विभाग की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है। इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2011 में तृणमूल की सरकार बनने के बाद आज तक राज्य सरकार ने पुस्तकालयों के विकास के लिए तेजी से काम किया है। इसी वजह से वर्ष 2017-18 वित्त वर्ष में पुस्तकालयों के विकास के लिए राज्य सरकार ने जितनी धनराशि खर्च की थी, उसकी दोगुनी राशि वर्तमान वित्त वर्ष में पुस्तकालयों के विकास के लिए खर्च की है। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सरकार ने 2,000 ग्रामीण पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे और पुस्तक से संबंधित विकास के लिए वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) 2018-19 में छह करोड़ रुपये दिये हैं, जो पिछले वित्त वर्ष में आवंटित राशि से दोगुनी है। 2017-18 में 1,455 ग्रामीण पुस्तकालयों के लिए 3.2 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गयी थी। बताया गया है कि 34,000 दुर्लभ किताबों का डिजिटलीकरण किया गया। जिला स्तर पर किताबों के डिजिटलीकरण का काम भी समान जिम्मेदारी के साथ निष्पादित किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में विभिन्न पुस्तकालयों के लिए 11.43 लाख रुपये की किताबें खरीदी गयीं। साथ ही, पुस्तकालयों में रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए भी कदम उठाये गे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: