सीएम नीतीश ने हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हिन्दी सिनेमा जगत को अपरणीय क्षति हुई है। सीएम नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि लम्बे समय तक वे फिल्म प्रमियों के दिल पर छाये रहें। वे एक उत्कृष्ट और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। वे बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुके थे। उन्हें उनकी पहली फिल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।सीएम नीतीश कुमार ने स्व. ऋषि कपूर की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एंव प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।