मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 8939 करोड़ की 27 परियोजनाओं का किया शुभारंभ

  • Nov 30, 2019
Khabar East:CM-launches-27-investment-projects-worth-Rs-8939-crore
भुवनेश्वर,30 नवंबरः

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को पांच औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा के 11 जिलों में 10 सेक्टरों की 22 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 8939 करोड़ रुपये के इस परियोजना से 12,142 लोगों को रोजगार मिलेगा। 22 प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयां 6,100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। पांच नई उद्घाटन परियोजनाओं को 2,789 करोड़ रुपये के निवेश के साथ स्थापित किया गया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अगले साल 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव के आयोजन की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष समारोह में परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि ओडिशा में देश के शीर्ष तीन निवेश स्थलों में से एक है। अप्रैल से सितंबर 2019 के दौरान ओडिशा निवेश के लिए नंबर एक राज्य रहा। सबसे आकर्षक वाली बात यह है कि यह अब गंतव्य के रूप में उभरा है। इसके लिए  पूरे देश से 18 प्रतिशत निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान इन औद्योगिक परियोजनाओं के त्वरित आधार पर पूरा करना है।

सभी स्तरों पर परिवर्तन प्राप्त करने की दिशा में ही  हमने 5टी रणनीति तैयार की है। यह समय-सीमा में टीमवर्क, पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी के माध्यम से हासिल की जाएगी। राज्य सरकार की रणनीति पहले से ही ओडिशा के औद्योगिक विकास के लिए उत्साहजनक परिणाम देख रही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से ठीक एक साल बाद  हम मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2020 का आयोजन करेंगे। देश के किसी भी राज्य द्वारा आयोजित इसे अब तक का सबसे बड़ा निवेश शिखर सम्मेलन बनाने के लिए सब मिलकर काम करेंगे। मैं वैश्विक व्यापार समुदाय को 30 नवंबर से 04 दिसंबर, 2020 तक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: