पूर्णिया के भाजपा से पूर्व सांसद उदय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि 2015 में जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था लेकिन 2017 में हम फिर सत्ता में शामिल हो गए। राजद के जंगलराज के खिलाफ जनता ने वोट देकर एनडीए को सत्ता में बिठाया था। आज हालात फिर से जंगलराज जैसे हो गए हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्या हो जाती है लेकिन सरकार कुछ नहीं करती। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।उदय सिंह ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपनी सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की एक बात नहीं सुनी जाती है। भाजपा के कार्यकर्ता काफी हताश और निराश हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा भेजा दिया है।उदय सिंह ने भाजपा छोड़ने के बाद कहा कि दूसरे दल में जाने को लेकर वे जल्द फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ वे बैठक करेंगे और उनके राय पर निर्णय लेंगे। इस सवाल पर कि क्या वे महागठबंधन का रुख कर सकते हैं उदय सिंह ने कहा कि एक हफ्ते में सब साफ हो जाएगा।