संक्रमित मिला मरीज 6 साल का बच्चा, परिवार के 3 लोग पहले से पॉजिटिव; अब एक्टिव केस 38

  • May 24, 2020
Khabar East:Infectious-patient-found-6-years-old-3-family-members-already-positive-Now-active-case-38
बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को कोराेना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। ये मरीज महज 6 साल का बच्चा है। इतनी कम उम्र का कोरोना संक्रमण का प्रदेश में पहला मामला है। इसके साथ ही जिले से एक्टिव केस की संख्या 38 हो गई है। अब तक सिर्फ एक मरीज ही ठीक हुआ है। इसको मिलाकर कोरोना संक्रमण के 39 मामले सामने आ चुके हैं।

जिस बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसी परिवार के 3 अन्य सदस्य  पहले ही कोरोना संक्रमित हैं। सभी का उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है। इस बच्चे को भी वहीं भर्ती किया गया है। यह परिवार जिले के तखतपुर का रहने वाला है। जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में 8 का उपचार बिलासपुर के ही कोविड-19 अस्पताल में चल रहा हे। बाकी काे एम्स में भर्ती कराया गया है।

कोविड-19 अस्पताल में पहले भर्ती हुए मरीजों को मिली छुट्‌टी

जिला अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाए जाने के बाद यहां पहली बार भर्ती किए गए पांचों मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। सभी लोग जांजगीर जिले के निवासी है। इनमें से दो मरीजों को स्वस्थ होने पर रविवार को डिस्चार्ज किया गया। पांचों श्रमिक हैं और महाराष्ट्र के पुणे से लौटे थे। इन्हे यहां 15 मई को भर्ती कराया गया था। अब यहां भर्ती संक्रमितों की संख्या 24 रह गई है। 

Author Image

Khabar East

  • Tags: