लोकतंत्र में सबके लिए कानून एक समानः बाबूलाल मरांडी

  • Mar 27, 2023
Khabar East:Law-is-same-for-everyone-in-a-democracy-Babulal-Marandi
पलामू,27 मार्चः

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर से सोमवार को हमला किया है। मरांडी पलामू में नीलाम्बर पीताम्बर के आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद होने की खबर कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। पार्टी चाहती है कि नेहरू परिवार के लिए अलग से कानून बने। जो कि लोकतंत्र में संभव नहीं है। लोकतंत्र में सबके लिए समान कानून है। समान रूप से अपराध करने वालों को समान सजा मिलेगी।

 बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को गाली देते चलता, हमलोग तो बर्दाश्त करते ही हैं। पार्टी को गाली देते ये भी हमलोग बर्दाश्त कर लेते। राजनीति में ये भी चलता है लेकिन किसी वर्ग विशेष जाति को लेकर अगर आप गाली देंगे तो स्वाभाविक है उनको तकलीफ होगी। तकलीफ होगी तो वे केस करेंगे ही और केस होगी तो अदालत उस पर कार्रवाई करेगी ही। स्पष्ट नियम है कि दो साल या दो साल से ज्यादा की सजा होने पर सदस्यता चला जाएगी। इसमें बीजेपी कहां से है?

 बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सिर्फ नेहरू परिवार या खास लोगों की ही भूमिका नहीं थी। बल्कि कई लोगों का योगदान रहा है। उनका नाम नहीं लिया जाता। जानबूझकर एक ही परिवार को महान बनाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान सपूतों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें सम्मान देने के लिए पहल की जा रही है। इस दौरान विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी समेत कई टॉप भाजपा नेता मौजूद थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: