सिल्ली विधासभा क्षेत्र के गोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत कुलसुद गांव में दुःखद घटना घटी है। बीती रात एक प्रेमी युगल को ट्रेन ने लिया अपने चपेट में, युवक की घटनास्थल पर ही मौत, युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के मुताबिक युवक बबलू सिंह मुंडा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दुःखद खबर की जानकारी मिलते ही गोड़ाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री डब्लू महली घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सारी जानकारी प्रशासन को दी। सिल्ली थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांव वाले घटनास्थल पर मौजूद हैं।