चुनाव में वोट हथियाने के लिए बनाया गया मिशन शक्ति विभागः अपराजिता

  • Mar 07, 2021
Khabar East:Mission-Shakti-created-for-elections-only-MP-Aparajita
भुवनेश्वर, 07 मार्च:

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता षड़ंगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी चुनावों में वोट हथियाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विभाग बनाया है। महिलाओं को सशक्त बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी है।

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले एक नया मिशन शक्ति विभाग बनाने की घोषणा की है। यदि राज्य सरकार महिलाओं के लिए ज्यादा चिंतित है, तो यह विशेष विभाग पहले ही बना सकती थी। हम यह जानना चाहते हैं कि राज्य सरकार को ऐसा निर्णय लेने में 20 साल क्यों लग गए।

 अपराजिता ने कहा कि मेरी जानकारी में हमारे राज्य में महिलाएं सबसे अधिक उपेक्षित हैं। एनसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से बहुत गरीब हैं। महिलाओं के इस पहलू पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: