वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बीच बोले सीएम पटनायक- हमारा एकमात्र कर्तव्य लोगों की सेवा करना

  • Jan 17, 2020
Khabar East:Our-sole-duty-is-to-serve-people-CM-tells-IAS-officers
भुवनेश्वर,17 जनवरीः

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को यहां लोक सेवा भवन के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। एकदिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य नौकरशाहों का नई-नई तकनीक और आने वाली चुनौतियों का कैसे सामना करना है।  इस अवसर पर सीएम पटनायक ने कहा कि ओडिशा की जनता हमारे भगवान हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सेवा करें। हमारी सभी गतिविधियों को हमेशा केवल उनके विकास पर केंद्रित होना चाहिए।

 यह लगातार पांचवीं बार है जब ओडिशा की जनता ने हम लोगों को सरकार बनाने का अवसर दिया है। ओडिशा की साढ़े चार करोड़ की जनता ही मेरा परिवार है। उन्हें हम पर बहुत विश्वास है और यह भी विश्वास है कि उनके सपने उनकी सरकार द्वारा पूरे किए जाएंगे। इसलिए  उनकी इच्छाओं को पूरा करना हमारा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

 उन्होंने कहा कि  हर संस्था में एक लोकतंत्र लोगों के लिए है, उनके पैसे से, लोगों को सशक्त बनाने और उनकी सेवा करने के लिए। सीएम ने कहा कि हमारे शासन के पीछे की भावना मो सरकार की प्रस्तावना में परिलक्षित होती है। इस दौरान सीएम ने प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारियों से एक परिवर्तनकारी विचार को सीधे उनके साथ साझा करने के लिए कहा। सभी विभागों और जिलों के कलेक्टरों ने सक्रिय रूप से आज के सम्मेलन में भाग लिया और अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का एजेंडा राज्य सरकार की नई पहलों पर चर्चा और विचार-विमर्श करना था।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव असित कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के मंत्रियों और सचिवों के साथ-साथ सभी जिलों के कलेक्टर उपस्थित थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: