बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जताया शोक

  • Apr 30, 2020
Khabar East:Pradhan-mourns-Rishi-Kapoor-demise
भुवनेश्वर,30 अप्रैलः

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधान ने कपूर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया है।

 केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपनी सहज शैली और बहुमुखी प्रदर्शन के साथ, उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। ऋषि जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी सच्ची संवेदना! ओम शांति।

Author Image

Khabar East

  • Tags: