रांची सिविल कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया समन, 22 फरवरी को हाजिर होने का आदेश

  • Jan 18, 2020
Khabar East:Ranchi-civil-court-issued-summons-to-Rahul-Gandhi-order-to-appear-on-February-22
रांची, 18 जनवरीः

सिविल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है। राहुल गांधी को अदालत में 22 फरवरी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले 18 जनवरी को ही कोर्ट में उपस्थित होने का समन जारी किया गया था, लेकिन समन राहुल गांधी को नहीं मिल पाया था। इसलिए दोबारा समन जारी किया गया है। राहुल गांधी के खिलाफ प्रदीप मोदी ने शिकायतवाद दर्ज कराया है। लोकसभा चुनाव के दौरान रांची की रैली में राहुल गांधी ने भाषण में कहा था कि सभी मोदी चोर हैं। इसके खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: