राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, बिहारवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

  • Jan 26, 2023
Khabar East:The-governor-hoisted-the-tricolor-wished-the-people-of-Bihar-a-happy-Republic-Day
पटना,26 जनवरीः

राष्ट्र के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करते हुए समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। गांधी मैदान में हुए झंडोत्तोलन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे। झंडोत्तोलन से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर बिहार सरकार के लगभग दर्जन भर सरकारी विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने सबसे पहले राज्य के लोगों को इस मौके की बधाई देते हुए आपसी भाई-चारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1960 में हमारा देश गौरवशाली संप्रभु लोकतान्त्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई। राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि विगत तीन वर्षों से भारत सहित पूरा विश्व कोरोना महामारी से प्रभावित रहा है। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ रही और लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि बिहार में कोविड-19 की जांच अभी भी लगातार जारी है और वर्तमान में एक भी कोरोना का मामला नहीं है।राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है और सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

 उन्होंने कहा कि विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए सात निश्चय-2 के तहत कुछ नये संकल्प लिए गए हैं और इसके तहत योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। हर घर तक नल का जल,पक्की सड़क और नाली,शौचालय निर्माण और टोला सम्पर्क के ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। कुछ क्षेत्रों में जो कुछ काम बचे हुए हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: