खून से लथपथ दो व्यक्तियों को एसपी ने अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल, लिफ्ट मांगकर खुद पहुंचे दफ्तर

  • Dec 05, 2018
Khabar East:Two-persons-with-blood-SP-sent-their-vehicle-to-their-hospital-demanded-lift
भुवनेश्वर, 05 दिसम्बरः

दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में आज भी कई लोग कतराते हैं। आज भी लोग कानून, कोर्ट और कचहरी के आगे इंसानियत भुला देते हैं। लेकिन इन सभी को मात देते हुए बरगढ़ जिले के एसपी मुकेश भामू एक नया उदाहरण पेश करते हुए लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। दुर्घटाग्रस्त व्यक्ति को अपने वाहन से अस्पताल भेजकर खुद अन्य गाड़ी से से लिफ्ट लेकर अपने दफ्तर पहुंचे। एसपी के इस कार्य को देख कर लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की। विभिन्न माहौल में अब वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरगढ़ जिले के पर्थला के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अंजान वाहन के धक्के से बाइक पर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नाम अताबिरा थाना अंतर्गत रेंगालि कैंप का गणेश भाटी और हेमंक भुए बताया गया है। यह दोनो जारिं बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी वक्त दोनो दुर्घटना का शिकार हो गए। घटनास्थल पर खून से लथपथ दोनो व्यक्ति पड़े थे। लेकिन वहां मौजूद लोग केवल तमाशा ही देखते रहे। इस बीच अपराह्न करीब 3 बजे एसपी भामू अएंलापाली फायरिंग रेंज से अपने वाहन से आ रहे थे। उसी वक्त वह भीड़ को देखते हुए अपने गाड़ी से उतर गए। जैसे उनकी नजर दोनो घायल व्यक्ति पर पड़ी तो वह सबसे पहले उन्हें अपने गाड़ी में लदकर अस्पताल रवाना कर दिए। इसके बाद वह अन्य लोगों से लिफ्ट मांगकर अपने दफ्तर पहुंचे।

 

Author Image

Khabar East