केंद्रीय मंत्री प्रधान ने की रेल हादसे के शिकार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

  • Jan 16, 2020
Khabar East:Union-Minister-Pradhan-wishes-early-recovery-for-train-mishap-victims
भुवनेश्वर,16 जनवरीः

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कटक जिले के सालगांव स्टेशन के पास एलटीटी-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (12879) के आठ डिब्बों के पटरी से उतरने पर चिंता व्यक्त की। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए है।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इन 20 घायलों में से पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

 केंद्रीय मंत्री प्रधान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि कटक में मुंबई-भुवनेश्वर एलटीटी एक्सप्रेस की दुर्घटना के बारे में जानने के बाद काफी दुख हुआ। इसमें सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बचाव अभियान जारी है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं

 यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे निरगुंडी और सालगांव स्टेशन के बीच हुआ। मालगाड़ी के गार्ड वैन के ट्रेन से टकराने के बाद आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: