50 से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला, 22 कलेक्टर भी बदले, इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल राज्य में पहली बार

  • May 26, 2020
Khabar East:more-than-50-ias-transferred-in-chhattisgarh-chhattisgarh-transfer-government-of-chhattisgarh
रायपुर.

छत्तीसगढ़ में 50 से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें 22 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के भी 10 से अधिक अधिकारियों को बदल दिया गया। मंगलवार को इस ट्रांसफर लिस्ट के आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जानकारों की मानें तो राज्य निर्माण के बाद से यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर अफसरों को बदला गया है। 

कोरोना भी ट्रांसफर की वजह 

कलेक्टरों के तबादले के पीछे कोरोना भी बड़ी वजह है। दैनिक भास्कर को सूत्रों ने बताया कि इस महामारी से निपटने में बेहतर रिजल्ट न देने को मुख्य कारण माना गया है। साथ ही, कुछ सचिवों के प्रभार मंत्रियों की मांग पर बदले गए हैं। ये सचिव अपने काम में गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। इस बदलाव में आईएएस के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के  अफसरों को हटाया गया है। कुछ को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़े प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखकर एसीएस अमिताभ जैन को इसकी जिम्मेदारी दी है। जून में रिटायर हो रहे डॉ. आलोक शुक्ला को कौशल, विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एसीएस रेणु पिल्ले को चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि निहारिका बारिक सिंह को इससे मुक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी मनोज पिंगुआ को दी गई है।  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रसन्ना आर. और सीआर प्रसन्ना का कद बढ़ा है। ग्रामोद्योग सचिव के रूप में भुवनेश यादव की मंत्रालय में वापसी हुई है, लेकिन उनसे हेल्थ कमिश्नर और एमडी सीजीएमएससी की जिम्मेदारी ले ली गई है। 

अफसर - नई जिम्मेदारी

1. अमिताभ जैन, एसीएस - वित्त, पीडब्लूडी से रिलीव, सिंचाई की जिम्मेदारी

2. डॉ. आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव - स्कूल शिक्षा, अध्यक्ष शिक्षा मंडल व व्यापमं के साथ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग की नई जिम्मेदारी।

3. रेणु पिल्ले, एसीएस - कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार से मुक्त, महानिदेशक प्रशासन अकादमी के साथ चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी।

4. मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव - वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वन विभाग, ओएसडी सह निवेश आयुक्त, सीएसआईडीसी, मुख्यालय के साथ आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन का अतिरिक्त कार्यभार।

5. प्रसन्ना आर, सचिव - सहकारिता विभाग, समाज कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, योजना, आर्थिक सांख्यिकी, आयुक्त, निशक्तजन के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और कौशल विकास विभाग।

6. अलरमेलमंगई डी., सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव उच्च शिक्षा विभाग तथा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास - वर्तमान दायित्वों सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार। 

7. अंबलगन पी., सचिव - खनिज, पर्यटन-संस्कृति के साथ धार्मिक न्यास व धर्मस्व।

8. डॉ संजय अलंग - कलेक्टर बिलासपुर - आयुक्त बिलासपुर संभाग के साथ सरगुजा का भी अतिरिक्त कार्यभार। 

9. इमिल लकड़ा - आयुक्त सरगुजा - सचिव राजस्व मंडल, सचिव लोक आयोग का अतिरिक्त कार्यभार।

10. सीआर प्रसन्ना - संचालक वेटेरनरी व विशेष सचिव, पीएचई, स्वास्थ्य, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं व एमडी सीजीएमएससी।

11. भुवनेश यादव - आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं व एमडी सीजीएमएससी से मुक्त, विशेष सचिव ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी।

12. शम्मी आबिदी - एमडी मार्कफेड से मुक्त, संचालक आदिम जाति।

13. रानू साहू - कलेक्टर बालोद से आयुक्त वाणिज्यिक कर। 

14. महादेव कावरे - संचालक कोष-लेखा से कलेक्टर जशपुर। 

15. अवनीश शरण - कलेक्टर कवर्धा से संचालक तकनीकी शिक्षा।

16. अंकित आनंद - कलेक्टर दुर्ग से एमडी मार्कफेड, सीईओ एनआरडीए।

17. नीलम नामदेव एक्का - सीईओ एनआरडीए से एमडी हाथकरघा।

18. टोपेश्वर वर्मा - कलेक्टर दंतेवाड़ा से राजनांदगांव 

19. नीलकंठ टेकाम - कलेक्टर कोंडागांव से संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन। 

20. डोमन सिंह - कलेक्टर कोरिया से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 

21. हिमशिखर गुप्ता - पंजीयक सहकारी संस्थाएं, प्रशासन अकादमी के साथ रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी।

22. राजेश सिंह राणा - संयुक्त सचिव आर्थिक सांख्यिकी विभाग, धर्मस्व के साथ सदस्य सचिव योजना आयोग।

23. रणबीर शर्मा - रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी से कलेक्टर सूरजपुर। 

24. अभिजीत सिंह - मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से कलेक्टर नारायणपुर।

25. श्याललाल धावड़े - कलेक्टर गरियाबंद से बलरामपुर- रामानुजगंज। 

26. संजीव कुमार झा - कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से सरगुजा। 

27. सारांश मित्तर - कलेक्टर सरगुजा से बिलासपुर।

28. यशवंत कुमार - कलेक्टर रायगढ़ से जांजगीर-चांपा। 

29. कार्तिकेय गोयल - कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा से महासमुंद।

30. भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र - कलेक्टर मुंगेली से दुर्ग।

31. सुनील कुमार जैन - कलेक्टर महासमुंद से बलौदाबाजार-भाटापारा।

32. रमेश कुमार शर्मा - उपसचिव सीएस ऑफिस, संचालक भू-अभिलेख से कलेक्टर कवर्धा।

33. जनकप्रसाद पाठक - कलेक्टर जांजगीर-चांपा से संचालक भू-अभिलेख।

34. जन्मेजय महोबे - आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग से कलेक्टर बालोद। 

35. रितेश कुमार अग्रवाल - सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर से कलेक्टर बीजापुर।

36. जयप्रकाश मौर्य - कलेक्टर राजनांदगांव से धमतरी।

37. शिखा राजपूत तिवारी - कलेक्टर जीपीएम से नियत्रंक नाप-तौल।

38. दीपक सोनी - कलेक्टर सूरजपुर से दंतेवाड़ा।

39. तंबोली अय्याज फकीरभाई - कलेक्टर बस्तर से आयुक्त हाउसिंग बोर्ड, सीईओ आरडीए।

40. भीमसिंह - आयुक्त हाउसिंग बोर्ड व आरडीए से कलेक्टर रायगढ़। 

41. पुष्पेंद्र मीणा - संचालक तकनीकी शिक्षा से कलेक्टर कोंडागांव।

42. छत्तर सिंह डेहरे - अपर आयुक्त बिलासपुर से कलेक्टर गरियाबंद। 

43. केडी कुंजाम - कलेक्टर बीजापुर से संयुक्त सचिव जीएडी, राजस्व।

44. रजत बंसल - कलेक्टर धमतरी से बस्तर।

45. नीलेश क्षीरसागर - कलेक्टर जशपुर से नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन।

46. सत्यनारायण राठौर - नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से कलेक्टर कोरिया।

47. पदुमसिंह एल्मा - कलेक्टर नारायणपुर से मुंगेली।

48. जगदीश सोनकर - अपर कलेक्टर महासमुंद से सीईओ वाटरशेड मैनेजमेंट।

49. दिव्या उमेश मिश्रा - उप सचिव पीएचई से संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग। 

50. अनिल साहू - एपीसीसीएफ वन विभाग - एमडी बीज निगम।

51. माथेश्वरन वी. - संचालक उद्यानिकी, वेटेरनरी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: