गांजा व्यापारी के घर से आठ किलो आभूषण, 75 लाख रुपये नकद जब्त

  • Oct 22, 2021
Khabar East:8-KG-Gold-Rs-75-Lakh-Cash-Seized-From-Ganja-Traders-House-In-Odisha
ब्रम्हपुर,22 अक्टूबरः

ओडिशा के गंजाम जिले के खलीकोट इलाके के खोजापल्ली में पुलिस ने शुक्रवार को एक गांजा व्यापारी के घर से करीब आठ किलो आभूषण और 75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस और आबकारी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीकांत पटनायक के आवास पर यह छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोना और नकदी के अलावा 10 किलो अफीम और 34 किलो गांजा भी बरामद किया है। इस सिलसिले में पटनायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 इस संबंध में एसपी बृजेश राय ने कहा कि हमें खोजापल्ली स्थित घर में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी की योजना बनाई गई। खबरों के मुताबिक पटनायक कंधमाल से गांजा खरीद कर खलीकोट क्षेत्र में बेच रहा था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: